राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज यानी 22 मई 2025 को शाम 5 बजे 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए है।
इस दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिजल्ट लॉन्च इवेंट से जुड़े है। छात्र अपना RBSE 12th Arts Result 2025 बोर्ड की अधिकारीक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन देख सकते है।
RBSE 12th Arts Result 2025: Date and Time
- तारीख: 22 मई 2025
- समय: शाम 5 बजे
- ऑफिशियल वेबसाइट: rajeduboard.rajasthan.gov.in
राजस्थान बोर्ड हर साल पहले साइंस और कॉमर्स के नतीजे घोषित करता है, और उसके बाद आर्ट्स का रिजल्ट आता है। इस बार भी वही ट्रेंड जारी है।
इस साल कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
RBSE 12वीं आर्ट्स 2025 की परीक्षा में इस साल लगभग 6 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। यह राजस्थान बोर्ड की सबसे बड़ी स्ट्रीम मानी जाती है, जिसमें हर वर्ष सबसे अधिक विद्यार्थी नामांकित होते हैं।
RBSE Result 2025 कैसे देखें?
रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं:
- rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरें
- सबमिट करें और अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देखें
- पीडीएफ में डाउनलोड करें या प्रिंट ले लें
रिजल्ट में क्या-क्या मिलेगा?
RBSE 12वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियाँ होंगी:
- छात्र का नाम और रोल नंबर
- विषयवार प्राप्त अंक
- कुल अंक और प्रतिशत
- पास/फेल स्थिति
- डिवीजन (प्रथम/द्वितीय/तृतीय)
नोट: यह मार्कशीट सिर्फ ऑनलाइन संदर्भ के लिए होगी। ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल द्वारा बाद में दी जाएगी।
पिछला रिजल्ट कैसा था?
2024 में RBSE 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में पास प्रतिशत 92.35% रहा था। लड़कियों ने फिर से लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। इस बार भी बोर्ड से उम्मीद है कि पास प्रतिशत अच्छा रहेगा।
रीवैल्यूएशन और सप्लीमेंट्री
यदि किसी छात्र को लगता है कि उसके नंबर कम आए हैं, तो वह रीचेकिंग या रीइवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अलावा, जो छात्र फेल होते हैं उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का विकल्प भी मिलेगा।