Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2023
Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2023 | Mahatma Gandhi English Medium School Vacancy 2023 Notification | Guest Teacher Eligibility | Age Limit | Last Date.
राजस्थान के इंग्लिश मीडियम महात्मा गांधी स्कूलों में कॉन्ट्रेक्ट पर 9712 हजार शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी। इन पदों को सहायक अध्यापक का नाम दिया गया है।
Mahatma Gandhi English Medium Teacher Bharti
राजस्थान के ‘ग्रामीण क्षेत्रों में खोले गए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए 9712 अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। इस कारण प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों के युवाओं को ही इसका फायदा मिलेगा। राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर रिक्रूटमेंट 2023 के लिए योग्यता आयु सीमा एप्लीकेशन फीस व अन्य संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन अवश्य देख लें।
Organization | Rajasthan Education Department |
Post Name | Teacher |
Total Post | 9712 |
State | Rajastahn |
Official Website | https://rajshaladarpan.nic.in |
महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल भर्ती के आवेदन 31 जनवरी 2023 से लेकर 16 मार्च 2023 तक भरे जाएंगे
Mahatma Gandhi English Medium School Vacancy 2023
अंग्रेजी माध्यम के संविदा कैडर के 9712 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती पूर्ण रूप से संविदा के आधार पर एवं फिक्स मानदेय के आधार पर होगी। अंग्रेजी माध्यम शिक्षक संविदा भर्ती 2023 में सहायक लेवल प्रथम अध्यापक के पद 7140 और सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय के पद अंग्रेजी के 1286 और गणित के भी 1286 रखे गए हैं। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा के आधार पर शिक्षक भर्ती के लिए पदों की संख्या इस प्रकार रखी गई है।
Post Name | Subject | No. of Post |
सहायक अध्यापक 1st लेवल | – | 7140 |
सहायक अध्यापक 2nd लेवल | Maths | 1286 |
सहायक अध्यापक 2nd लेवल | English | 1286 |
Total | 9712 |
Mahatma Gandhi English Medium Teacher Eligibility
अंग्रेजी माध्यम शिक्षक संविदा भर्ती 2023 के तहत यह भर्ती सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय अंग्रेजी और गणित एवं सहायक अध्यापक लेवल प्रथम के पदों पर आयोजित की जा रही है। राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर रिक्रूटमेंट 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता नीचे विस्तार से दी गई है।
Rajasthan English Medium Teacher Education Qualification
सहायक अध्यापक लेवल प्रथम
सहायक अध्यापक लेवल प्रथम की शैक्षिक योग्यता में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उमावि या समकक्ष परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण होना चाहिए। प्रशैक्षिक योग्यता में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन प्लस न्यूनतम अंकों के साथ रीट लेवल प्रथम की पात्रता जिसकी अवधि समाप्त नहीं हुई हो।
सहायक अध्यापक लेवल-2
अंग्रेजी, गणित के लिए शैक्षिक योग्यता – न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ गणित-विज्ञान (संबंधित पद) वैकल्पिक विषय के साथ अंग्रेजी माध्यम में स्नातक होना जरूरी। प्रशैक्षिक योग्यता में बैचलर ऑफ एजुकेशन प्लस न्यूनतम अंकों के साथ रीट लेवल-2 की पात्रता जिसकी अवधि समाप्त नहीं हुई हो।
Rajasthan English Medium Teacher Age Limit
महात्मा गांधी स्कूल टीचर भर्ती के आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है इसके अलावा अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन को देखें।
Note : आयु भी समान होने पर न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में जिसके अंक अधिक है, उसे वरीयता में ऊपर रखा जाएगा, जबकि न्यून अंक वाले आशार्थी को वरीयता सूची में उससे नीचे रखा जाएगा संविदा आधार पर नियुक्ति आदेश संबंधित पद हेतु नियुक्ति अधिकारी द्वारा जारी किए जाएंगे।
Rajasthan English Medium Teacher Application Fees
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का आवेदन करने के लिए जो आवेदन शुल्क रखी गयी है उसकी सारी जानकारी निचे टेबल में दे रखी है ताकि सभी उम्मीदवार आसनी से अपना आवेदन करे।
- सामान्य वर्ग एवं राजस्थान से बाहर के अभ्यर्थियों हेतु : 100 रुपए
- राजस्थान के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु : 70 रुपए
- राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सहरिया आदिम जाति वर्ग के आवेदक हेतु : 60 रुपए
- राजस्थान राज्य के सभी वर्ग के दिव्यांग एवं जिन की पारिवारिक आय ढाई लाख रुपए से कम है, के आवेदकों हेतु : 60 रुपए
Rajasthan English Medium Teacher Selection Process
राजस्थान इंग्लिश मीडियम स्कूल टीचर रिक्रूटमेंट 2023 के लिए संविदा नियुक्ति का तरीका इस प्रकार रखा गया है. राजस्थान इंग्लिश मीडियम स्कूल टीचर भर्ती से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश नीचे दिये गए है।
- इसमें समस्त पदों की जिले वाइज गणना की जाकर विभाग अध्यक्ष स्तर से केन्द्रीकृत प्रेस विज्ञप्ति एवं प्रचार-प्रसार के अन्य उपायों से योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र लिए जाएंगे, जिसमें सेवा शर्तों और पात्रता की शर्तों का स्पष्ट व पूर्ण उल्लेख किया जाएगा।
- आवेदन पत्र उक्त पदों हेतु नियुक्ति अधिकारी द्वारा प्राप्त किए जायेंगे।
- आवेदन पत्रों और वांछित दस्तावेजों की जांच नियुक्ति अधिकारी के स्तर पर होगी।
- योग्य एवं पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की वरीयता का निर्धारण उक्त पद की न्यूनतम वांछित शैक्षणिक योग्यता का 75% एवं न्यूनतम वांछित प्रशैक्षणिक योग्यता का 25% जोड़कर प्राप्त प्राप्तांकों के आधार पर जिला स्तर पर होगी।
- समान प्राप्तांक के एक से अधिक अभ्यर्थियों के होने पर अधिक आयु के अभ्यर्थी को वरीयता में ऊपर रखा जाएगा तथा कम आयु के अभ्यर्थी को वरीयता क्रम में नीचे रखा जाएगा।
- आयु भी समान होने पर न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में जिसके अंक अधिक है, उसे वरीयता में ऊपर रखा जाएगा, जबकि कम अंक वाले अभ्यर्थी को वरीयता सूची में उससे नीचे रखा जाएगा।
- Rajasthan Contractual Hiring to Civil Posts Rules के अन्तर्गत नियुक्ति प्रदान करते समय पदों के आरक्षण हेतु उक्त नियमों के नियम 10 के प्रावधान की पालना सुनिश्चित की जाएगी।
- आरक्षित पदों की गणना नियुक्ति अधिकारी के परिक्षेत्र में अधिसूचित रिक्तियों के आधार पर होगी।
- संविदा आधार पर नियुक्ति आदेश संबंधित पद हेतु नियुक्ति अधिकारी द्वारा जारी किये जाएंगे।
- पदस्थापन हेतु स्कूलों का आवंटन काउंसलिंग प्रक्रिया से केवल ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में किया जाएगा। इस हेतु पात्र एवं चयनित अभ्यर्थियों की वरीयता क्रम में प्राथमिकता सूची तैयार होगी।
- काउंसलिंग प्रक्रिया से पूर्व महात्मा गांधी विद्यालयों/ अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की (केवल ग्रामीण क्षेत्र) की रिक्तियों को सार्वजनिक प्रदर्शित किया जाएगा।
- प्राथमिकता क्रमानुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा विद्यालय का विकल्प चुना जाएगा।
- महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में संविदा आधार पर प्रथम नियुक्ति अधिकतम 1 वर्ष से अनधिक अवधि के लिए अथवा योजना/ परियोजना की समाप्ति, जो भी पहले हो, तक के लिए की जाएगी। यदि राज्य सरकार द्वारा उक्त अवधि को बढ़ाया जाता है, तो प्रति 1 वर्ष पश्चात् कार्य समीक्षा उपरान्त सन्तोषप्रद सेवा होने पर ही बढ़ाया जा सकता हैं।
- Rajasthan English Medium Teacher bharti 2023 में संविदा आधार पर लगाए गए शिक्षक एक पद से दूसरे पद पर स्थानान्तरण हेतु पात्र नहीं होंगे।
- आयु व अन्य सामान्य व विशिष्ट सेवा शर्ते “राजस्थान सिविल पदों पर संविदा पर रखा जाना, नियम-2023” के प्रावधान अनुसार रहेगी।
Rajasthan English Medium Teacher Salary 2023
राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर भर्ती 2023 के अंतर्गत नियुक्ति मिलने के पश्चात सेवा अवधि पूरी करने पर पदनाम एवं उच्चतर मानदेय प्रदान किया जाएगा जो इस प्रकार है।
सेवा अवधि | संविदा सेवा अवधि पूर्ण करने पर पदनाम | मानदेय | विशेष विवरण |
9 वर्ष | संविदा सेवा अवधि पूर्ण करने पर पदनाम | 29600/- | 9 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर 5% की दर से प्राप्त मानदेय में दो अतिरिक्त वेतन वर्दियां जोड़कर अगले 100 रुपए में पूर्णांकित कर निर्धारित किया जाएगा। |
Rajasthan Contractual Hiring to Civil Posts Rules, 2023 के अंतर्गत नियुक्त उपरोक्त सहायक अध्यापकों को नियमानुसार सेवा अवधि पूरी करने पर पदनाम एवं उच्चतर मानदेय प्रदान किया जाएगा।
Other links >>>
Rajasthan School Shiksha Parishad Recruitment | Rajasthan Ration Dealer Bharti |
Rajasthan Home Guard Recruitment | Rajasthan SET Exam Application Form |
Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2023 Work Details
राजस्थान इंग्लिश मीडियम स्कूल टीचर रिक्रूटमेंट के लिए भर्ती होने के पश्चात अध्यापकों को इस प्रकार से दायित्व दिया जाएगा।
पदनाम | पदीय दायित्व |
सहायक अध्यापक (लेवल प्रथम) | महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम)/ राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक शिक्षण कार्य एवं मूल्यांकन कार्य करना और संस्था प्रधान द्वारा विनिर्दिष्ट शिक्षण कार्य करना।प्राचार्य द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले समस्त कार्य करना। |
सहायक अध्यापक (लेवल- द्वितीय अंग्रेजी/ गणित) | महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम)/ राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कक्षा छह से आठवीं तक अंग्रेजी गणित विषय का शिक्षण कार्य एवं मूल्यांकन कार्य करना और संस्था प्रधान द्वारा विनिर्दिष्ट शिक्षण कार्य करना।प्राचार्य द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले समस्त कार्य करना। |
Rajasthan English Medium Teacher Recruitment: Imp Links
Apply Online | Click Here |
New Notification (15 jan 23) | Click Here |
Official Notification (old) | Click Here |
Official Website | Click Here |
Rajasthan English Medium Teacher Vacancy: FAQ’s
Q.1: राजस्थान इंग्लिश मीडियम स्कूल टीचर रिक्रूटमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन कब तक कर सकते हैं?
Ans: राजस्थान इंग्लिश मीडियम स्कूल टीचर रिक्रूटमेंट 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी 2023 से 16 मार्च 2023 तक भरे जाएंगे।
Q.2: राजस्थान इंग्लिश मीडियम स्कूल टीचर रिक्रूटमेंट 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Ans: राजस्थान इंग्लिश मीडियम स्कूल टीचर रिक्रूटमेंट 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया गया है।
Q.3: राजस्थान इंग्लिश मीडियम स्कूल टीचर रिक्रूटमेंट कितने पदों के लिए निकाली गई है?
Ans: राजस्थान इंग्लिश मीडियम स्कूल टीचर रिक्रूटमेंट 2023 कुल 9712 सहायक अध्यापकों के पदों पर निकाली गई है।